Search

 
 
 

अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा : कौशल जी

 
Latehar : प्रज्ञा कुंज, चंदनडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा नवरात्र के नवमी तिथि को हवन व नौ कन्या पूजन किया गया. गायत्री मंत्र के जाप के साथ हवन संपन्न कराया गया. इसके बाद कन्या पूजन किया गया. नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर गायत्री मंदिर के पुजारी परिवाजक कौशल जी ने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से जीवन के सब कष्ट दूर होते हैं. उन्होंने कहा कि अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है.यदि हम सुधरेंगे तभी संसार सुधरेगा. अगर हम समाज में परिवर्तन लाना चाहते हैं तो हमें खुद को सुधारना होगा और इसी सिद्धांत पर गायत्री परिवार कार्य कर रही है. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, राजन तिवारी, रमेश उरांव, नागमणि कुमार, दिलेश्वर यादव, मनोज प्रसाद, भोला प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद, रितेश कुमार निक्कू, वीरेंद्र प्रसाद, उर्मिला देवी, अनीता देवी, सुधा देवी, पुष्पा देवी, देवंती देवी व आरती देवी सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-loss-seat-congressmen-open-front-against-deepika-pandey-singh-letter-to-kharge/">गोड्डा

लोस सीटः दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, खड़गे को लेटर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही