Search

 
 
 

बैटलग्राउंड 2 में अभिषेक ने खेसारी पर कसा तंज,बोलें - ये कोई पलंग...

हाल ही में ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ.जिसमे इस बार का कॉम्पिटिशन पहले से ज्यादा दमदार नजर आया. शो में चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.जिनकी कमान अलग-अलग टीम ओनर्स के हाथ में है.
 

Lagatar desk :  हाल ही में ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ.जिसमे इस बार का कॉम्पिटिशन पहले से ज्यादा दमदार नजर आया. शो में चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.जिनकी कमान अलग-अलग टीम ओनर्स के हाथ में है.

 

 

चार टीमें, 16 कंटेस्टेंट और कड़ा मुकाबला


इस सीजन में कुल 16 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें चार टीमों में बांटा गया है
प्रियंका चाहर चौधरी – मुंबई स्ट्राइकर्स
खेसारी लाल यादव – हरियाणा बुल्स
अभिषेक मल्हान – दिल्ली डोमिनेटर्स
राहुल चौधरी – यूपी दबंग्स

सुपरमेंटर शिखर धवन एक बार फिर शो में नजर आएंगे, जो अपने अनुभव से खिलाड़ियों को गाइड करेंगे.

 

टास्क और एलिमिनेशन का नया अंदाज


प्रतियोगियों को हर दिन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना होगा. वहीं, ‘फाइट क्लब वीकेंड’ के दौरान हाई-वोल्टेज मुकाबलों में एलिमिनेशन होगा. आखिर में एक पुरुष और एक महिला कंटेस्टेंट को ‘अल्टीमेट फिटनेस स्टार’ का खिताब मिलेगा.

 

स्टार्स का जोश और बयान


शिखर धवन ने कहा कि सीजन 2 पहले से बड़ा और ज्यादा कठिन होगा, और उन्हें खिलाड़ियों की असली क्षमता सामने आते देखना सबसे अच्छा लगता है.पिछले सीजन के विजेता अभिषेक मल्हान ने बताया कि इस बार वे अपने अनुभव से टीम को बेहतर रणनीति और दबाव में खेलने की सीख देंगे.

 

वहीं खेसारी लाल यादव ने इसे सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि जुनून और दृढ़ संकल्प की परीक्षा बताया. वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा कि यह शो खिलाड़ियों की असली मजबूती और मानसिक संतुलन को परखता है.

 

कब और कहां देखें


रस्क मीडिया और बानिजय एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ का प्रीमियर 18 अप्रैल को होगा.जिसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है. 

 

https://lagatar.in/bhoot-bangla-creates-a-sensation-even-before-release-heres-how-many-tickets-were-sold-in-advance-bookin

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही