Search

बेतला नेशनल पार्क में  हिरण समेत अन्य वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ी

Arjun vishwakrma Barwadih (Latehar) :  बेतला नेशनल पार्क में हिरणों की संख्या में इजाफा हुआ है. पार्क के हिरणों को निशाना बनने के बावजूद उनकी संख्या लगातार बढ़ना अच्छा संकेत है. अभी पार्क में लगभग 6300 हिरण होने की बात कही जा रही है. इस वर्ष पार्क में करीब 500 हिरणों की संख्या बढ़ी है.  हिरणों के अलावे अन्य वन्य प्राणियों की भी संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है,जो बेतला नेशनल पार्क की शान को और बढ़ाता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outraged-traffic-jawans-are-cutting-seat-belt-challans-of-bike-drivers/">धनबाद

: बौखलाए ट्रैफिक जवान बाइक चालकों का काट रहे सीट बेल्ट का चालान

पार्क में  हिरणों की संख्या दस प्रतिशत बढ़ी :  रेंजर

मालूम हो कि पार्क के कुछ हिरणों की यदा -कदा किसी न किसी कारण मौतें भी होती रहती है.बेतला वन विभाग के रेंजर प्रेम प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष लगभग दस प्रतिशत हिरणों की संख्या पार्क में बढ़ी है. वहीं जंगली सुअरों की संख्या में भी 50 प्रतिशत इजाफा हुआ है. हालांकि अभी सुअरों की वास्तविक संख्या के बारे में उन्हें पता नही चल पाया है. उन्होंने बताया कि पार्क के  जानवरों की सुरक्षा के प्रति वन विभाग काफी गम्भीर है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//