Search

 
 
 

चतरा के टंडवा में उग्रवादियों ने कोयला लदे दो हाईवा फूंक दिये

 

Chatra :  उग्रवादियों ने एक बार फिर लेवी के लिए चतरा">https://chatra.nic.in/hi/">चतरा

में उत्पात मचाया है. उग्रवादियों ने बुधवार की सुबह दो कोयला लदे हाईवा में आग लगा दी. यह घटना जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाइपास रोड में हुई है. उग्रवादियों ने दोनों हाईवा के ड्राइवरों को उतार कर हाईवा पर आग लगा दी. इसके बाद उग्रवादी वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़े :कोरोना">https://lagatar.in/tsunami-of-corona-corona-cases-exceeded-1-85-lakh-in-24-hours-number-of-deaths-also-more-than-one-thousand/49693/">कोरोना

की सुनामी! 24 घंटे में कोरोना के मामले 1.85 लाख के पार, मौतों की संख्या भी एक हजार से अधिक

लेवी को लेकर आगजनी की आशंका

बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने जिन दो कोयला लदे हाईवा में आगजनी की है, वह आरकेटीसी कंपनी के हैं. सूचना है कि उग्रवादियों द्वारा काफी समय से लेवी की मांग की जा रही थी. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. इसी क्रम में आज सुबह उग्रवादियों ने कोयला लोड कर जा रहे दोनों हाईवा को रोककर आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उग्रवादियों के द्वारा फायरिंग भी की गयी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-14-at-9.59.11-AM.jpg"

alt="" class="wp-image-49715"/>

टीपीसी ने ली घटना की जिम्मेवारी

दो हाईवा में आगजनी करने की जिम्मेवारी टीपीसी उग्रवादी संगठन ने ली है. मौके पर टीपीसी के द्वारा छोड़े गये पर्चे में कहा गया है, कि उत्तरी दक्षिणी सीमांत एरिया कमेटी की तरफ से सभी ठेकेदारों को सूचित किया जाता है, कि जो भी काम इस क्षेत्र में चल रहा है, बिना आदेश का काम नहीं करें. संगठन का आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई की जायेगी. पर्चे में कहा गया है कि 100 फीसदी काम में 90 फीसदी काम लोकल जनता को दिया जायें. माइनिंग एरिया में संगठन के निर्देश के बाद भी नहीं मानने पर फौजी कानूनी कार्रवाई होगी. जो भी जानमाल का नुकसान होगा उसकी जवाबदेही कंपनी और ठेकेदार पर होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही