Search

 
 
 

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत

National News :   SP धर्मवीर सिंह के अनुसार छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है. यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गयॉ है. उन्होंने कहा, रात लगभग 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक को वहां रोका गया था. लेकिन ट्रक  पुलिस का बैरिकेड तोड़ते हुएबेकाबू होकर ढलान से नीचे आ गया.
 
शीतला माता मंदिर

National News :   मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे एक ट्रक ने कुचल दिया. इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है. कोलकाता के बाद ग्वालियर की इस घटना ने देश को झकझोर करके रख दिया है.

 

ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी है इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी. कई घायल हैं. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन राहत, बचाव व इलाज में लगी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

 
 
SSP धर्मवीर सिंह के अनुसार छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है. यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन रात लगभग 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक वहां आ गया.

 

सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की. लेकिन ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी, बैरिकेड तोड़ते हुए बेकाबू ट्रक तेजी से ढलान से नीचे आ गया. इस क्रम में वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. इस कारण सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक की चपेट में आ गय़े. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही