Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में साल भर में 1,25,424 लोगों ने कराया मृत्यु निबंधन, हॉस्पिटल में 13,079 ने तोड़ा दम

Ranchi  :  झारखंड में पिछले एक साल में एक लाख 25 हजार 424 लोगों ने मृत्यु निबंधन कराया. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 80,524 और शहरी क्षेत्र में 44,900 लोगों का मृत्यु निबंधन हुआ. इसमें 30,300 लोगों की मृत्यु घर में ही हुई. इसका खुलासा सांख्यिकी निदेशालय की रिर्पोट में हुआ है. हॉस्पिटल में 13,079 लोगों ने दम तोड़ा. अन्य चिकित्सा सहायता मिलने के बाद भी 3439 लोगों की मृत्यु हुई. 6523 लोगों की मृत्यु के बारे में कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं हो पाया. 

 

 

 

ग्रामीण क्षेत्र में मृत्यु के आंकड़े


- घरों में (कोई चिकित्सीय सहायता नहीं): 32.29%

- ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल (संस्थान) में: 1.82%

- अस्पताल (संस्थान) के अतिरिक्त अन्य चिकित्सा सहायता से: 1.64%

- चिकित्सीय सहायता के बारे में कहा नहीं जा सकता: 6.94%

 

शहरी क्षेत्र में मृत्यु के आंकड़े


- अस्पताल (संस्थान) में: 25.87%

- अस्पताल (संस्थान) के अतिरिक्त अन्य चिकित्सा सहायता से: 4.71%

- घरों में मृत्यु (कोई चिकित्सीय सहायता प्राप्त नहीं): 9.57%

- चिकित्सीय सहायता के बारे में कहा नहीं जा सकता: 5.20%

 

 

किस उम्र में कितने की मौत

 

उम्र   मौत की संख्या
एक से चार 205
पांच से 14 822
15 से 24 3702
25 से 34 8585
35 से 44 14558
45 से 54 20241
55 से 64 22652
65 से 69 11644

70 साल से ऊपर
33632
जिनकी उम्र मालूम नहीं 9473


          

फैक्ट फाइल


- ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक मृत्यु घरों में हुई है

- शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक मृत्यु अस्पताल में हुई है

- चिकित्सीय सहायता के बारे में जानकारी नहीं होने की दर भी अधिक है


        
        
        
 
     
      
 


    
       
   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही