Search

 
 
 

झारखंड में बिना फायर सेफ्टी रूल के ही 2017 से NOC दिया जा रहा है

Ranchi News: राज्य सरकार ने केंद्रीय उद्योग व आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के निर्देश पर फायर सेफ्टी NOC की अवधि को एक साल से बढ़ाकर तीन साल किया है. DPIIT ने व्यापारिक गतिविधियों को आसान बनाने के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के आलोक में दिसंबर 2025 में स्टेट लेवल टास्क फोर्स की बैठक में हुई.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में फायर सर्विस का कोई फायर सेफ्टी रूल नहीं है. लेकिन 2017 से विभिन्न प्रकार के भवनों के लिए आनलाइन NOC जारी किया जा रहा है. इस सर्टिफिकेट की वैधता पहले एक साल थी. सरकार ने फायर सेफ्टी NOC की वैधता बढ़ाकर अब तीन साल कर दिया है.


राज्य सरकार ने केंद्रीय उद्योग व आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के निर्देश पर फायर सेफ्टी NOC की अवधि को एक साल से बढ़ाकर तीन साल किया है. DPIIT ने व्यापारिक गतिविधियों को आसान बनाने के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के आलोक में दिसंबर 2025 में स्टेट लेवल टास्क फोर्स की बैठक में हुई. इसमें विचार विमर्श के बाद NOC की समय सीमा तीन साल करने का फैसला किया. लेकिन उसके लिए संबंधित भवन मालिक को 30 जून तक 100 रुपये के स्टांप पेपर पर यह लिख कर देने होगा कि भवन में फायर सेफ्टी के लिए लगाये गये सभी उपकरण सही और कार्यरत है. उनका नियमित रखरखाव किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें - 


यहां यह बात उल्लेखनीय है कि झारखंड में फायर सर्विस एक्ट 2024 है. फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (NOC) देने के लिए SOP है. लेकिन फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट देने के लिए कोई स्पेसिफिक रूल नहीं है. फायर सर्विस द्वारा इसी SOP के सहारे फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही