- 20 नवंबर से दिन के तापमान में भी आएगी गिरावट
- 19 से 23 नवंबर तक लातेहार और गुमला में सबसे ठंडी रात
- रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने के आसार
Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अकवन’ तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है. इसका असर झारखंड में भी पड़ेगा.
चक्रवात की वजह से राज्य के सभी जिलों में पांच दिनों में ठंढ बढने की संभावना है. 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है. सुबह और रात में ठंड का एहसास होने लगेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लातेहार और गुमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रांची में 20 और 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें:
20-21 नवंबर को दिन में भी बढ़ेगी ठंड
रांची में 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है. 20 और 21 नवंबर को इसमें गिरावट होकर 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 22 और 23 नवंबर को तापमान फिर 26 डिग्री रह सकता है.
लातेहार-गुमला में सबसे ज्यादा ठंड
लातेहार और गुमला में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है. 20 नवंबर को यह 13 डिग्री और 21 नवंबर को 14 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद 22 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. खूंटी में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा में रात का तापमान 15 से 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. बोकारो में 20 और 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जबकि हजारीबाग में 24 डिग्री रहने का अनुमान है. गुमला में भी इन दोनों दिनों अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है,
कोल्हान और संताल में अपेक्षाकृत गर्म रहेगा मौसम
पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पश्चिमी सिंहभूम में भी 22 और 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है. संताल परगना के देवघर, धनबाद, दुमका और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.गोड्डा और पाकुड़ में दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है.
17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से बढ़ रहा है 'अकवान'
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान अकबान ने उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड मैसेज जारी किया है. पिछले 6 घंटों में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है. फिलहाल यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित है. चक्रवात के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. कुछ समय के लिए इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और समुद्र में उथल-पुथल का खतरा रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

