Search

 
 
 

कर्नाटक : पीएम मोदी ने 27000 करोड़ की सौगात दी,अग्निपथ का नाम लिये बिना कहा, हमने डिफेंस सेक्टर युवाओं के लिए खोला

 
Bengaluru : प्रधानमंत्री ने आज कर्नाटक में 27000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. पीएम ने बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की नींव रखी. साथ ही उन्होंने बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बेस) का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा कि बेंगलुरू को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रेल, रोड, मेट्रो, अंडरपास, फ्लाईओवर, हर संभव माध्यमों पर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. बेंगलुरू के suburban इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. बता दें कि पीएम मोदी आज दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर आये हैं. खबर है कि वे प्रतिष्ठित लिंगायत समुदाय के गुरुकुल सुत्तूर मठ भी जायेंगे. वे मैसुरु की देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन करेंगे इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-subodh-kant-sahai-made-a-controversial-statement-on-pm-modi-by-taking-the-name-of-hitler-then-clarified-said-this-is-not-a-statement-it-is-a-slogan/">कांग्रेस

नेता सुबोध कांत सहाय ने हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया, फिर सफाई दी, कहा, यह बयान नहीं, स्लोगन है

देश में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हंगामा मचा हुआ है

बता दें कि वर्तमान में देश में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हंगामा मचा हुआ है. कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की खबरें सुर्खियों में है. इस क्रम में बेंगलुरू पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने बिना इस योजना का नाम लिये युवाओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले आठ सालों में स्पेस और डिफेंस सेक्टर को युवाओं के लिए खोल दिया है. कहा कि रीफॉर्म का रास्ता ही हमें नये लक्ष्यों की ओर ले जा सकता है. हमने डिफेंस और स्पेस के सेक्टर को युवाओं के लिए खोल दिया है जिनमें दशकों तक सरकार का एकाधिकार था. इसे भी पढ़ें : महाराष्‍ट्र">https://lagatar.in/body-of-9-people-of-same-family-found-in-sangli-maharashtra/">महाराष्‍ट्र

के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मिली ला’श, कर्ज में डूबा था परिवाार

ड्रोन से लेकर  दूसरी टेक्नोलॉजी में युवाओं को काम करने का मौका दे रहे हैं

ड्रोन से लेकर हर दूसरी टेक्नोलॉजी में हम युवाओं को काम करने का मौका दे रहे हैं. आज हम युवाओं से कह रहे हैं कि सरकार ने जो वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी बनाई है, वहां युवा अपने आइडिया दें, अपने इनपुट दें. पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि उपक्रम चाहे सरकारी हो या फिर प्राइवेट, दोनों देश के ऐसेट हैं, इसलिए लेवल प्लेयिंग फील्ड सबको बराबर मिलना चाहिए. मोदी ने इस बात पर भी खुशी भी जाहिर की कि पिछले 8 साल में 100 से अधिक बिलियन डॉलर कंपनियां खड़ी हुई हैं, जिसमें हर महीने नई कंपनियां जुड़रही हैं. उनके अनुसार स्टार्ट अप की दुनिया में भारत तेजी से काम कर रहा है और अब तक हजारों करोड़ का कारोबार हो चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही