Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार द्वारा घोषित "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के पहले दिन रांची जिले में 16 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में शिविर लगाये गये. खलारी प्रखंड स्थित लपरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में डीसी राहुल कुमार सिन्हा पहुंचे. उन्होंने शिविर में आये लोगों को सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/11-14.jpg"
alt="" width="1280" height="720" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/22-3.jpg"
alt="" width="1152" height="519" />
JAS अधिकारी बने IAS, भ्रष्टाचार के आरोपी गोपालजी तिवारी को भी प्रोन्नति [wpse_comments_template]
alt="" width="1280" height="720" />
शिविर में इन योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे ग्रामीण
शिविर में राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना व किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन लिये गये. जांच के बाद ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदन, मनरेगा के तहत न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति के साथ ही धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण किया गया. महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के साथ सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया गया.alt="" width="1152" height="519" />
पहले दिन 16 प्रखंडों में लगा कैंप
12 अक्टूबर को रांची जिले में अनगड़ा पंचायत भवन, बेड़ो में करकरी पंचायत भवन, बुढ़मू में छापर पंचायत भवन, चान्हो में बेयासी पंचायत भवन, ईटकी में गढ़गाव पंचायत भवन, कांके में उरगुटू पंचायत भवन, खलारी में लपरा पंचायत भवन, लापुंग में डाडी पंचायत भवन, नगड़ी में चेटे पंचायत भवन, नामकुम में सिलवे पंचायत भवन, ओरमांझी में गागरई पंचायत भवन, राहे में अंबाझरिया पंचायत भवन, रातू में तारूप पंचायत भवन, सिल्ली में मुरी पूर्वी पंचायत भवन, सोनाहातू में बाराहातू पंचायत भवन, तमाड़ में आमलेसा पंचायत भवन में शिविर लगाये गये. इसके साथ ही रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 01 और 02 में भी कैंप लगा. इसे भी पढ़ें – 40">https://lagatar.in/40-jas-officers-became-ias-corruption-accused-gopalji-tiwari-also-promoted/">40JAS अधिकारी बने IAS, भ्रष्टाचार के आरोपी गोपालजी तिवारी को भी प्रोन्नति [wpse_comments_template]
Leave a Comment