Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में हर दिन पांच हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय, एसडीओ और बीडीओ को दिये गये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Latehar : लातेहार जिला प्रशासन संजीदगी के साथ कोरोना रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है. रविवार को कोरोना संक्रमण के नये मामले समाने नहीं आये. इस अभियान की कमान उपायुक्त अबु इमरान स्वयं संभाले हुए हैं. सोमवार को उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बैठक हुई. बैठक में जिला के आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करवाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ किया मंथन किया गया. साथ ही लक्ष्य के अनरूप टीकाकरण करवाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई.

इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/conversion-racket-busted-in-up-two-arrested-accused-of-converting-about-one-thousand-people/92876/">यूपी

में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, दो मौलाना हिरासत में, करीब एक हजार लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप

ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर वैक्सीन दिलाने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाते हुए टीकाकरण कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने जेएसएलपीएस की महिला समूह एवं पीडीएस दुकानदारों को टीका लेनेऔर ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर टीका दिलाने का निर्देश दिया गया.  पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन पांच हजार व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने का लक्ष्य दिया गया और लक्ष्य के अनरूप ही टीकाकरण सुनिश्चित करने की बात कही गई. साथ ही उपायुक्त ने टीके की पहली डोज ले चुके व्यक्तियों को निर्धारित समय पर दूसरी डोज लगवाने की बात कही . उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा . उन्होंने जिला में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, समाजसेवी समेत सभी वर्गों के लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/patience-of-rims-outsourcing-personnel-broken-medical-chowk-jammed/92952/">रिम्स

के आउटसोर्सिंग कर्मियों के सब्र का बांध टूटा, मेडिकल चौक किया जाम

पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण की जानकारी ली गयी

बैठक में उपायुक्त ने पीडियाट्रिक आईसीयू व पीएसए प्लांट निर्माण के बारे भी जानकारी ली गयी और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त द्वारा एसडीओ व प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण की गति भले ही कम हो गई है, लेकिन जो भी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नियम बनाए गए हैं, उसे कड़ाई से पालन करवाएं. कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन समेत अन्य नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं. मौके पर एसडीओ शेखर कुमार, सिविल सर्जन डॉ संतोष श्रीवास्तव, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय दास, डीटीओ संतोष सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर जेएसएलपीएस के डीपीएम सचिन साहू वेद प्रकाश समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही