Search

 
 
 

लातेहार में TSPC ने युवती पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा घर पर चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

जिले में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है. मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है. घटना सेमरहट टोला निवासी कमलेश प्रसाद के घर पर हुई. पोस्टर में कमलेश की बेटी सीमा कुमारी पर पुलिस को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने का आरोप लगाया गया है.
 

Latehar: जिले में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है. मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है.

 

घटना सेमरहट टोला निवासी कमलेश प्रसाद के घर पर हुई. पोस्टर में कमलेश की बेटी सीमा कुमारी पर पुलिस को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने का आरोप लगाया गया है. पोस्टर में युवती और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. परिवार को सीमा कुमारी को घर से बाहर निकालने की चेतावनी दी गई है. ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी गई है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के अनुसार, पुलिस पोस्टर चिपकाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि कमलेश की पत्नी राधिका देवी लातेहार जिला सांख्यिकी विभाग में डेली बेसिस पर कार्यरत हैं. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही