Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में युवक ने एक साथ दो लड़कियों की भरी मांग, बेटा बना गवाह

Advertisement
Advertisement
Lohardaga : लोहरदगा से एक ऐसी खबर आई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. यहां एक युवक ने एक साथ दो युवतियों की मांग भरी. शुरू में परिवार के लोगों ने इस शादी का विरोध किया, मगर बाद में ग्रामीणों के समझाने पर मान गये. युवक का नाम संदीप उरांव है. वह पिछले कई सालों से कुसुम नामक युवती से प्‍यार करता था. पिछले 3 साल से वह कुसुम के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. दोनों का एक बेटा भी है. इसी बीच एक साल पहले संदीप को स्‍वाति  नामक लड़की से भी प्‍यार हो गया. जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो वह इसका विरोध करने लगे. गांववाले भी इस रिश्‍ते पर सवाल उठाने लगे. फिर संदीप ने स्‍वाति  से भी शादी करने की इच्‍छा जतायी, मगर परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा. संदीप की जिद के आगे गांववालों की भी एक न चली. फिर विचार-विमर्श के बाद ग्रामीणों ने दोनों से शादी करने की संदीप को इजाजत दे दी. ग्रामीणों की मौजूदगी में संदीप ने कुसुम और स्‍वाति  दोनों की मांग भरी. इस शादी के गवाह ग्रामीणों के साथ-साथ संदीप का बेटा भी बना. मामला लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के बंडा गांव की है. इसे भी पढ़ें : सिंगर">https://lagatar.in/singer-sidhu-musewala-was-shot-with-3-shooters-arrested-told-how-the-bullet-was-shot/">सिंगर

सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूनने वाले 3 शूटर अरेस्‍ट, बताया कैसे मारी थी गोली
[caption id="attachment_337020" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/6-20-600x375.jpg"

alt="हरदगा में युवक ने एक साथ दो लड़कियों की भरी मांग" width="600" height="375" /> हरदगा में युवक ने एक साथ दो लड़कियों की भरी मांग[/caption]

संदीप की जिंदगी में ऐसे आई स्‍वाति  

करीब एक साल पहले संदीप पश्चिम बंगाल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था. स्‍वाति  भी वहां मजदूरी करती थी. जहां दोनों में नजदीकियां बढ़ी. दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गये. गांव लौटने के बाद भी दोनों मिलते-जुलते रहे. इसकी भनक जब परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो इसका विरोध करने लगे. जिसके बाद तय हुआ कि संदीप दोनों लड़कियों से एक साथ शादी कर ले. दोनों लड़कियां भी इसके लिए राजी हो गईं. जिसके बाद संदीप ने एक साथ दोनों की मांग भर दी. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही