Search

 
 
 

एकनाथ शिंदे और 40 विधायकों की बगावत से महाराष्ट्र की सियासत चरम पर, उद्धव ठाकरे दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

 
Mumbai : क्या महाराष्ट्र विधानसभा भंग हो जायेगी? विधानसभा भंग हुई तो क्या होगा महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है. कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. कुछ देर में होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की चर्चा है. जानकारी के अनुसार इस्तीफे से पहले उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी शिवसेना के सभी सांसदों और विधायकों से बात करेंगे. एकनाथ शिंदे और 40 विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. कुछ देर पूर्व ही शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिये थे. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/sanjay-raut-hints-at-dissolution-of-maharashtra-assembly-adhir-ranjan-chowdhury-said-bjp-aims-to-capture-entire-india/">

 संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिये, अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है

अगर विधानसभा भंग हुई तो क्या होगा?

जानकारों का मानना है कि अगर सरकार विधानसभा भंग करने का सुझाव देती है और राज्यपाल सुझाव मान लेते हैं तो विधानसभा भंग हो जायेगी और चुनाव होगा. लेकिन राज्यपाल सुझाव नकार भी सकते हैं. जब राज्यपाल को लगेगा कि सरकार अल्पमत में है तो ऐसे में राज्यपाल सरकार से फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करने को कह सकते हैं. विधानसभा भंग नहीं होने की स्थिति में भाजपा शिवसेना के बागियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि राज्य में अगर चुनाव होते हैं तो भाजपा शिवसेना के बागी नेताओं के साथ गठबंधन कर सकती है और उद्धव ठाकरे NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  बुलडोजर">https://lagatar.in/ups-yogi-governments-affidavit-in-sc-on-bulldozer-action-said-action-has-been-taken-as-per-rules/">बुलडोजर

कार्रवाई पर UP की योगी सरकार का SC में हलफनामा, कहा- नियमों केअनुसार कार्रवाई की गयी है
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही