Search

 
 
 

पलामू के 12 निजी स्कूलों में 25% सीटों कमजोर वर्ग और गरीब बच्चों का होगा नामांकन : डीसी

 
Palamu : डीसी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शनिवार को नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत नामांकन को लेकर जिला शिक्षा समिति की बैठक की गई. वित्तीय वर्ष 2024 में पलामू अंतर्गत मान्यता प्राप्त 12 निजी विद्यालयों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रवेश कक्षा में नामांकन  25 प्रतिशत सीटों पर अभिवंचित समूह, कमजोर वर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले परिवारों के बच्चों का नामांकन किया जाएगा. डीसी ने कहा कि 72000 रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों का नामांकन पलामू के मान्यता प्राप्त 12 निजी विद्यालयों में लिया जाएगा. डीसी ने बच्चों के नामांकन के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. बैठक में डीसी के अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रविवार">https://lagatar.in/sarna-dharma-code-maharally-morhabadi-maidan-on-sunday/">रविवार

को मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड महारैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही