Hazaribagh : इचाक थाना क्षेत्र के भुसाईटांड़ चंदवारा गांव निवासी प्रिंस कुमार की चमेली झरना में हुई मौत मामले को लेकर उसके पिता संजय प्रसाद मेहता ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार 19 अप्रैल को पदमा और इचाक थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित चमेली झरना घूमने गया था. वहां अवैध खदान के संचालक और पत्थर माफिया जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, संजय मेहता, राजेंद्र मेहता ने खनन और वन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से छह एकड़ भूखंड पर 100 फीट से अधिक गड्ढा खुदवा दिया था. खदान का मुहाना बंद किए बिना मौत का कुआं बना कर छोड़ दिया गया. इस कारण उनके बेटे प्रिंस की मौत हो गई. इन दबंगों पर मामला दर्ज नहीं होने से उनका पूरा परिवार सदमे में है. उन्होंने एसपी से न्याय के लिए गुहार लगाई है.
के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला [wpse_comments_template]
चमेली झरना में उनकी कोई खदान नहीं : उमेश मेहता
जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता से पूछे जाने पर कहा कि जिस स्थान पर प्रिंस की मौत हुई, वहां उनका या उनके भाईयों को कोई खदान नहीं है. वर्षों पहले वहां दूसरे व्यक्ति के नाम से अवैध खदान संचालित था, जिस पर वर्तमान में केस चल रहा है. वहीं पदमा जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता ने बताया कि वह घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं. प्रिंस अपने चार लोगों के साथ चमेली झरना में नहाने गया था. इस दौरान स्थल पर शराब की कई बोतलें थीं. घटना के बाद उन्होंने ही गोताखोरों को बुलवाया था और संबंधित थानों को सूचित किया था. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसीके आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला [wpse_comments_template]
Leave a Comment