Search

 
 
 

प्राइवेट अस्पतालों में 50% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व, पहले 70 फीसदी बेड थे आरक्षित

 

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले कम हो रहे हैं. अभी कोरोना के 15641 एक्टिव केस हैं. पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है. राज्य का पॉजिटिविटी दर 2.13% पर आ गया है. हालांकि राष्ट्रीय औसत से अधिक मौत का आंकड़ा पहुंच गया है. राष्ट्रीय औसत 1.10% है. जबकि झारखंड का औसत 1.46% है.

अब निजी अस्पताल में 50% बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित

राज्य में जब कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा था, उस वक्त सरकार ने निजी अस्पतालों को आदेश दिया था. निजी अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 70%आरक्षित किया गया था. जिसे अब घटाकर 50% कर दिया गया है. राज्य में कोविड मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता की जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान में 12 हजार 533 बेड राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-the-vaccine-is-about-to-end-the-public-will-abuse/69898/">हेमंत

ने कहाः वैक्सीन खत्म होने वाला है, गालियां देगी जनता

जबकि ऑक्सीजन वाले बेड की संख्या 10 हजार 146 है. इनमें 4 हजार 402 बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है. जबकि 4 हजार 497 बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. वहीं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से ही 1147 बेड पर ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है.

89512 लोगों को दिया गया होम आइसोलेशन किट

राज्य भर में 96482 लोग को हम आइसोलेशन में रखा गया है. होम आइसोलेशन में रखे गए 24 लोगों की मौत भी हुई है. वहीं 89512 लोगों को होम आइसोलेशन किट दिया गया है. 2818 लोगों को 26 मई को होम आइसोलेशन किट दिया गया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही