Jaipur : राजस्थान के बारां जिले में 250 दलित परिवारों द्वारा हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिये जाने की खबर आयी है. इन दलित परिवारों के सदस्यों ने अपने घरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को बैथली नदी में विसर्जित कर दिया. जानकारी के अनुसार दलित परिवारों ने उनके साथ सवर्णों द्वारा मारपीट किये जाने के कारण बौद्ध धर्म अपना लिया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/new-congress-president-kharge-will-formally-take-charge-on-october-26-rahul-will-attend-the-program/">कांग्रेस
के नये अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद भार संभालेंगे, कार्यक्रम में राहुल शामिल होंगे
: पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय
के नये अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद भार संभालेंगे, कार्यक्रम में राहुल शामिल होंगे
मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी
खबरों के अनुसार दलितों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि 15 दिन पहले मां दुर्गा की आरती करने पर सवर्णों ने दलित समुदाय के दो युवकों के साथ मारपीट की थी. समाज ने राष्ट्रपति से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. यह पूरा मामला छबड़ा क्षेत्र के भूलोन गांव का है. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-ex-president-hu-jintao-was-forcibly-evicted-from-cpcs-general-conference-xi-jinping-showed-strength/">चीन: पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को सीपीसी के महासम्मेलन से जबरन बाहर निकाला गया, शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत, तीसरी बार ताजपोशी तय
Leave a Comment