Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 11000 दिव्यांग सर्वजन पेंशन योजना से वंचित, डीसी ने की पहल

Ranchi : रांची जिले में 11000 से अधिक दिव्यांग जन सर्वजन पेंशन योजना से वंचित हैं. योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इसे देखते हुए डीसी राहुल सिन्हा ने पहल की है. उन्होंने इसके लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची को एक दिवसीय कैंप लगाने का निर्देश दिया है. कैंप के लिए प्रखंडवार तिथि तय करते हुए इसकी सूचना मांगी है.

जानें किसे मिलेगा सर्वजन पेंशन योजना का लाभ

सर्वजन पेंशन योजना के तहत 5 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्ति को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाने पर इस योजना का लाभ दिया जाता है. डीसी के निर्देश के अनुसार  रांची जिला में बुढ़मू प्रखंड को छोड़कर सभी बीडीओ और सीओ की अनुशंसा के आलोक में कैंप लगा कर छूटे हुए दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाना है. डीसी ने कहा है कि शत-प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाये. इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-hideout-of-abu-dojana-who-was-close-to-lalu-yadav-in-kadru-ranchi/">Breaking

: रांची के कडरू में लालू यादव के करीबी रहे अबू दोजाना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही