Search

 
 
 

आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के सम्मेलन में एसआईआर की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज गुरुवार को दिल्ली में भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में संपन्न हो गया. खबर है कि आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया.
 

New Delhi : भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज गुरुवार को दिल्ली में भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में संपन्न हो गया. खबर है कि आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया.

 

सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की. सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थिति रहे.  देश भर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया.  

 

सम्मेलन में एसआईआर(SIR) प्रक्रिया पर आयोग के सीनियर अधिकारियों ने प्रस्तुति दी.  राज्यों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा उठाये गये प्रश्नों कासमाधान किया गया.  देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर की तैयारियां शुरू हो गयी हैं.  


 
खबरों के अनुसार यह सम्मेलन 10 सितंबर, 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी सम्मेलन के अनुवर्ती के रूप में आयोजित किया गया.  उस सम्मेलन में  राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अंतिम पूर्ण एसआईआर के अनुसार अपने-अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं की संख्या, अंतिम एसआईआर की अर्हता तिथि और मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी थीं.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही