Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कुशवाहा महासभा के जिला सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान

ग्राम स्तर पर राजनीतिक चेतना लाकर समाज को करें संगठित : हाकिम प्रसाद आपसी मतभेद को भुलाकर एक पटल पर आएं कुशवाहा : लोकनाथ महतो Hazaribagh : महामना गौतम बुद्ध, युवा सम्राट अशोक के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. इससे सिर्फ कुशवाहा समाज ही नहीं, बल्कि मेहनतकश सभी लोग जागरूक होंगे और अपने सामाजिक व राजनीतिक स्थिति को मजबूत करेंगे. यह बात झारखंड कुशवाहा महासभा हजारीबाग इकाई के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कही. सम्मेलन का आयोजन हजारीबाग के शिवम बैंक्‍वेट्स के सभागार में क‍िया गया था. भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि आज हमें इतिहास से सीखने की जरूरत है और भविष्य निर्माण में सबको सहयोग करना है. वहीं विशिष्ट अतिथि संरक्षक सह बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए हम सभी को मिलकर आगे आने की आवश्यकता है. इसके लिए आपसी मतभेद को भूलना होगा. झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हाकिम प्रसाद ने कहा कि आज समाज राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है. इससे उबरने के लिए हम सभी को अपने अंदर छुपी ताकत को पहचानने की आवश्यकता है और मजबूती के साथ राजनीतिक एकता दिखा कर आगे आने की जरूरत है. जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि हमारी राजनीतिक दशा अत्यंत खराब है, जिसे एक नई दिशा देने की आवश्यकता है, ताकि बीते हुए कल की भांति हम राजनीतिक रूप से मजबूत हो सकें. झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष उमेश दांगी ने कहा कि आज हमें सिर्फ कुशवाहा ही नहीं, बल्कि एक नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि हमें राजनीतिक मजबूती मिल सके. [caption id="attachment_534182" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kushwaha-2_146-1.jpg"

alt="झारखंड कुशवाहा महासभा के जिला सम्मेलन में एकजुटता पर जोर" width="1280" height="574" /> झारखंड कुशवाहा महासभा के जिला सम्मेलन में एकजुटता पर जोर[/caption] इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/no-posting-on-promotion-3-additional-secretary-doing-the-work-of-deputy-secretary/">प्रोन्नति

पर पदस्थापन नहीं- 3 : अपर सचिव कर रहे उप सचिव का काम
झारखंड कुशवाहा हजारीबाग जिला इकाई अध्यक्ष मुकुटधारी महतो ने कहा कि हमें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि हम आज मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में हमारी राजनीति को मजबूती मिलेगी. सभा की अध्यक्षता हजारीबाग जिला इकाई अध्यक्ष मुकुटधारी महतो व संचालन बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया. समारोह के पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों ने गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले, सम्राट अशोक, शहीद जगदेव प्रसाद, अकलू राम महतो, देवी दयाल कुशवाहा, रीतलाल वर्मा समेत दर्जनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. मौके पर सत्यदेव वर्मा, संजय शान, उमेश मेहता, आरसी प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, अर्जुन दांगी, इंद्रमणि देवी, वीणा देवी, रेणु देवी, शंभू कुमार कुशवाहा, महेश्वरी मेहता, जय नारायण मेहता, डेगनारायण मेहता, भागवत मेहता, सुनील कुमार मेहता, विनोद कुशवाहा, बबलू मेहता, बसंत दांगी, प्रमोद कुशवाहा, कृष्ण कुमार देव, नागेंद्र कुशवाहा, सोहनलाल मेहता, सरोज मेहता, प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो, योगेंद्र महतो, विजय कुशवाहा, रण विजय कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, जयप्रकाश वर्मा, रंजीत कुमार, बचनदेव कुमार, भीखन महतो, जयनंदन मेहता, कुशल चंद मेहता, प्रयाग मेहता, बसंत मेहता, वंशी मेहता, अरविंद कुशवाहा, दीपक कुमार, अरविंद मेहता, जुगल किशोर मेहता, बालेश्वर मेहता, बिरजू मेहता समेत सैकड़ों समाजसेवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ajsu-party-race-for-ramgarh-by-election-appointment-of-women-in-charge/">रामगढ़

उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी रेस, महिला प्रभारियों की नियुक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही