Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्याख्यानमाला में आइसेक्ट विवि के वीसी ने शिक्षण विधियों और प्रविधियों के समायोजन की दी जानकारी

Hazaribagh : स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुकुंदगंज, हजारीबाग के आईक्यूएसी की ओर से आयोजित व्याख्यानमाला के तीसरे दिन सोमवार को गुणवत्तापूर्ण अध्यापक शिक्षा पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी डॉ. पीके नायक ने मुख्य वक्ता के रूप में अध्यापक शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण विधियों और प्रविधियों के समायोजन पर अपना व्याख्यान दिया. स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक मोहम्मद नजीर अंसारी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई. इससे पहले प्राचार्या डॉ. सारिका कुमारी ने पुष्पगुच्छ तथा मुख्य अतिथि व प्राध्यापक डॉ. मुंशीलाल यादव एवं डॉ. फजल इकबाल को शॉल भेंट किया. कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. डॉ. घनश्याम राम ने किया. इसमें श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं एसबीएम बीएड कॉलेज हजारीबाग के प्राध्यापक और प्रशिक्षु शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-declared-fugitive-uncle-and-driver-surrender/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह भगौड़ा घोषित, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही