Chandwa : प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बीडीओ विजय कुमार से सवाल किया कि टोरी जंक्शन रेल मार्ग पर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कब से शुरू होगा? इसपर बीडीओ विजय कुमार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इससे नाराज होकर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरना पर बैठ गए. श्री खान कहते हैं कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जनता की सरकार, सांसद, विधायक और सेवक के होने के बाद भी जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है. रेलवे क्रॉसिंंग की जाम में फंसकर आए दिन मरीजों की मौत हो रही है. रेलवे क्रासिंग की जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 03 अप्रैल 2021 को टोरी चंदवा में फ्लाई ओवर निर्माण के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया था. एनएच पर रेलवे क्रॉसिंग फाटक होने के कारण बिहार, छत्तीसगढ़, रांची, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, डाल्टनगंज, लातेहार, चतरा समेत कई जिलों से चारपहिया वाहन इस रेलवे क्रॉसिंग फाटक से होकर गुजरती है. श्री खान ने धरना के माध्यम से फ्लाई ओवर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से की है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-30-at-5.32.46-PM.jpeg"
alt="कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत " width="1600" height="720" /> कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत[/caption] चंदवा : प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 13 फरवरी 23 तक चलने वाले कुष्ठ रोग रोकथाम जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. नन्द कुमार पांंडेय, उप प्रमुख चंदवा के अश्विनी मिश्र, प्रतिक सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया, एएनएम के द्वारा गांव में ग्रामसभा, ग्राम गोष्ठी करवा कर लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया. जिससे क्षेत्र में कुष्ठ रोग के फैलाव को रोका जा सके और चिन्हित रोगी का समय पर इलाज हो सके. अभियान में बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा, सहिया समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी इस जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : NOC">https://lagatar.in/nocs-locha-one-thousand-crore-water-supply-scheme-hangs-in-balance/">NOC
का लोचा : एक हजार करोड़ की जलापूर्ति योजना लटकी है अधर में [wpse_comments_template]
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत
[caption id="attachment_540913" align="alignnone" width="1600"]alt="कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत " width="1600" height="720" /> कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत[/caption] चंदवा : प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 13 फरवरी 23 तक चलने वाले कुष्ठ रोग रोकथाम जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. नन्द कुमार पांंडेय, उप प्रमुख चंदवा के अश्विनी मिश्र, प्रतिक सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया, एएनएम के द्वारा गांव में ग्रामसभा, ग्राम गोष्ठी करवा कर लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया. जिससे क्षेत्र में कुष्ठ रोग के फैलाव को रोका जा सके और चिन्हित रोगी का समय पर इलाज हो सके. अभियान में बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा, सहिया समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी इस जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : NOC">https://lagatar.in/nocs-locha-one-thousand-crore-water-supply-scheme-hangs-in-balance/">NOC
का लोचा : एक हजार करोड़ की जलापूर्ति योजना लटकी है अधर में [wpse_comments_template]
Leave a Comment