Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर में मानगो के सुभाष कॉलोनी में बना पहला सिंगल कंटेनमेंट जोन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है. कोरोना की तीसरी लहर में मानगो का पहला सिंगल कंटेनमेंट जोन सुभाष कॉलोनी में बनाया गया है. यहां संक्रमित व्यक्ति के घर पर पोस्टर चिपकाकर उसके घर से बाहर निकलने की मनाही कर दी गई है. वहीं आम लोगों से संक्रमित के घर आने-जाने पर रोक लगाई गई है. लोगों को जागरूक करने के लिए निगम के कर्मचारी लगातार जन जागरुकता अभियान चला रहे हैं. निगम के सिटी मैनेजर सर्विलांस (सीएमएस) निर्मल कुमार ने बताया कि कोविड से संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर सिंगल कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. साथ ही संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को हरसंभव सहायता के लिए संपर्क नंबर दिए जा रहे हैं. आवश्यक के अनुसार दवा भी पहुंचाई जाएंगी. संक्रमित व्यक्ति जब तक निगेटिव नहीं हो जाते हैं, तब तक होम क्वारेंटाइन में रहेंगे. इसे भी पढ़ें : तेजी">https://lagatar.in/rapidly-increasing-corona-infection-micro-cantonment-zone-created-in-hazaribagh/">तेजी

से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, हजारीबाग में बनाये गये माइक्रो कंटोनमेंट जोन
दूसरी ओर पॉजिटिव पाए गए लोगों से उनके स्वास्थ्य की निरंतर जानकारी ली जा रही है. जिन लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है. आज डिमना रोड, उलीडीह, सुभाष कॉलोनी, शंकोसाई आदि क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस कार्य में कार्यालय सहायक चंडी चरण गोस्वामी भी शामिल थे. ज्ञात हो कि इस माह मानगो क्षेत्र में दो लोगों की मौत के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है.

फुटपाथ की सब्जी दुकानों को मैदान में शिफ्ट करने का आदेश

कदमा-सोनारी थाना क्षेत्र के इंसिडेंट कमांडर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुकुल उरांव ने शुक्रवार को उक्त क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर लगी सब्जी दुकानों को अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी मैदानों में शिफ्ट करने का आदेश दिया. कदमा बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लगी दुकानों को गणेश पूजा मैदान में शिफ्ट करने के लिए कहा. वहीं मुर्गा और मछली विक्रेताओं के खुले मैदान में बिक्री करने का आदेश दिया. ठेला पर इडली, डोसा और खाने-पीने का सामान बेचने वालों को ग्राहकों को पार्सल देने के लिए कहा. साथ ही चेतावनी दी कि भीड़ पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही