Search

 
 
 

हेमंत सरकार के तीन साल में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ : अमीत कुमार

 
Latehar: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमीत कुमार ने कहा कि भले ही हेमंत सरकार तीन साल की उपलिब्धयां गिना रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि इन तीन सालों में राज्य में भष्टाचार का बोलबाला हो गया है. आम आदमी का कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता है. बालू माफिया ट्रकों से बालू की तस्करी कर रहे हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. वहीं एक आम आदमी अपना घर बनाने के लिए एक ट्रैक्टर बालू ले जाता है तो पुलिस उस पर केस दर्ज करती है. अमीत कुमार लातेहार के एक होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. मौके पर जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह मुख्य रूप से उपिस्थत थे. उन्होंने आगे कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है. पूरे प्रदेश में आज लूट, हत्या व अपहरण एक उद्योग का रूप धारण कर लिया है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर सरकार को घेरने का काम किया है. उन्होंने एक पत्रिका के माध्यम से सरकार के तीन साल के कार्यकाल के कुशासन की पोल खोल कर रख दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, महामंत्री पंकज सिंह व वंशी यादव, ध्रुव कुमार पांडेय, गणेश प्रसाद व पंकज यादव आदि समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - उत्तर">https://lagatar.in/in-uttar-pradeshs-noida-car-borne-youths-hit-three-girl-students-one-girl-in-a-coma/">उत्तर

प्रदेश के नोएडा में कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को धक्का मारा, एक छात्रा कौमा में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही