Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रातू के तिगरा में कृषि मेले का उद्घाटन,किसानों को लाभ दिलाना उद्देश्य- मंत्री

तू प्रखंड के तिगरा में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी/कार्यशाला 2026 का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस अवसर पर मंत्री ने कृषि मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रातू प्रखंड के तिगरा में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी/कार्यशाला 2026 का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस अवसर पर मंत्री ने कृषि मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

 

किसानों को लाभ दिलाना उद्देश्य- मंत्री

कृषि मेले में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय कृषि मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को सरकार की विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सफल और समृद्ध बनाने के लिए हर स्तर पर योजनाएं चला रही है, चाहे वह खेती-बाड़ी, पशुपालन, मत्स्य पालन या सहकारिता के माध्यम से कृषि कार्य करने वाले किसानों से जुड़ी योजनाएं हों.

 

सरकार किसानों के साथ खड़ी

मंत्री ने बताया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सरकार कदम-कदम पर किसानों के साथ खड़ी है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें.

 

गांव की जमीन को बचाना सभी की जिम्मेदारी

अपने संबोधन में मंत्री ने ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रही जमीन की बिक्री पर चिंता जताते हुए कहा कि अपनी जमीन और गांव की जमीन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि यही हमारी पहचान है. उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहने और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की.

 

परसंपत्तियों का हुआ वितरण

इस अवसर पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर, बाइक विद आइस बॉक्स, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), संरक्षित फूलों की खेती, गाय वितरण तथा मिलेट मिशन के लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया.
कृषि मेला में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, संगीता तिर्की, रियाजुल, कुशल उरांव, सुखदेव उरांव, सविता तिर्की, रंजीत पाहन, अनिल उरांव सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही