Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ के हिरपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय का उद्घाटन, विधायक हुए शामिल समेत संथाल की 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित बागशिशा गांव मे जवाहर नवोदय विद्यालय का मंगलवार को उद्घाटन हुआ. समारोह में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया. स्कूल की छात्राओं ने  आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. विधायक ने कहा कि विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी. विद्यालय की नींव रखने में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अहम भूमिका थी. क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है. लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहु प्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा. विधायक ने अभिभावकों से अपने बच्चो को विद्यालय भेजने की अपील की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रचार्य नवीन कुमार सिन्हा, विपिन कुमार, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे.

जिले की 128 पंचायतों में पेंशन शिविर का आयोजन : डीसी

[caption id="attachment_849683" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/camp-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंचायत में लगे शिविर में आवेदन जमा करने पहुंचे लाभुक[/caption] Pakur : पाकुड़ जिले के 50 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ने के लिए मंगलवार को जिले की सभी 128 पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर 22 फरवरी तक चलेगा. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने कहा कि शिविर के सफल संचालन को लेकर प्रखंडवार नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. शिविर में योग्य लाभुकों से आवेदन लेकर जांच व सत्यापित कर पोर्टल पर स्वीकृति दी जा रही है. डीसी ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में आकर आवेदन भरने की अपील की.

साहिबगंज में सीएम के दौरे की तैयारी, डीसी ने लिया जायजा

[caption id="attachment_849684" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/sahib-dc.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते साहिबगंज डीसी व एसपी[/caption] Sahibganj : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साहिबगंज दौरे की तैयारी जोरों पर चल रही है. सीएम का कार्यक्रम पुलिस लाइन में होना है. डीसी हेमंत सती व एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया. डीसी ने टेंट, पंडाल, वाहनों की पार्किंग सहित अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, अपर  समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी रवि जैन,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता अमर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

मारपीट में शिक्षक घायल, दो आरोपी गए जेल

Godda : गोड्डा नगर थाना अंतर्गत हीरो होंडा शोरूम के समीप आपसी विवाद के बाद मारपीट में शिक्षक भवेश चंद्र घायल हो गए.  वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं. सोमवार की सुबह बैंक ऑफ इंडिया के समीप चाय पीने क्रम में विरंजन यादव से उनकी कहा-सुनी हो गई# भवेश चंद्र का आरोप है कि विरांजन यादव ने रंगदारी की मांग की. कहा कि हाइवा गाड़ी चलती है उसका पैसा दिए बिना कैसे चला गया. इस पर भवेश चंद्र ने विरोध किया और पैसा देने से साफ मना कर दिया. इसी क्रम में शिक्षक प्रदीप यादव भी पहुंच गए और उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया. विरंजन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक प्रदीप यादव व भवेश चंद्र की बुरी तरह पिटाई कर दी. दोनों लहूलुहान हो गए. इस संबंध में भवेश चंद्र ने नगर थाना में विरंजन यादव, नितेश कुमार और सचिन भगत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने विरंजन यादव को उसके सहयोगी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : कथारा">https://lagatar.in/katharas-jhirki-settlement-on-the-way-to-become-jharia-3-news-from-bokaro-bermo-including-dr-lambodar/">कथारा

की झिरकी बस्ती ‘झरिया’ बनने की राह पर- डॉ. लम्बोदर  समेत बोकारो-बेरमो की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही