Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में प्रथम सेरसा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन चक्रधरपुर के तात्वाधान में शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित रेलवे के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग मैच-2026 का आगाज हो गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Shambhu Kumar
Chaibasa: दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन चक्रधरपुर के तात्वाधान में शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित रेलवे के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग मैच-2026 का आगाज हो गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के तौर पर चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे. 

Uploaded Image

26 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया है. जिसमें पुल ए में लट्टू उरांव एफसी, सेरसा सीकेपी, डीएफसी, शारदा फुटबॉल एकादमी, सरना क्लब पंप रोड सीकेपी, आदिवासी एफसी और लिटिल स्टार चुरुगुई शामिल हैं. वहीं पुल बी में डीएमएफसी, स्पोटिंर्ंग क्लब, आदिवासी बॉएज क्लब, यूनाईटेड क्लब, कोल्हान वारियर और भगरिया ब्लास्टर की टीमें शामिल हैं. उद्घाटन मैच लट्टू उरांव एफसी और सेरसा सीकेपी के बीच खेला गया. इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम अनूप पटेल, सीनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक, भगरिया ब्लास्टर टीम के ऑनर मनोज भगरिया समेत अन्य व खेलप्रेमी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही