Search

 
 
 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला, अरगोड़ा थाना में भाजपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Ranchi News: घटना के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, रमेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता हरमू पार्क पहुंचे और प्रतिमा की साफ-सफाई की. सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पहुंचा.
 
अरगोड़ा थाना पहुंचे भाजपा नेता

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू पार्क में रविवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला सामने आया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई.

 

घटना के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, रमेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता हरमू पार्क पहुंचे और प्रतिमा की साफ-सफाई की.

इसे भी पढ़ें - 

 

सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में नवीन जायसवाल, वरुण साहू समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे. भाजपा की ओर से मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की गई.


भाजपा नेताओं ने पुलिस से पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करने की मांग की. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी गई.

 

मौके पर दीपक प्रकाश ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और भाजपा के विचारधारा के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक थे. उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर प्रतिमा को अपवित्र करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को नहीं मिटाया जा सकता.


दीपक प्रकाश ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही