Search

 
 
 

Asian Games : शूटिंग में भारत को एक और सिल्वर, ईशा सिंह ने 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता मेडल

Lagatar Desk :  फाइनल मैच में ईशा का मुकाबला चीनी खिलाड़ी जिआओ के साथ हुआ. पूरे मैच में उन्होंने जिआओ को कांटे की टक्कर दी. लेकिन लास्ट में शूटऑफ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वह गोल्ड जीतने से चूक गईं.
 
ईशा सिंह

Lagatar Desk :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. गेम के सातवें दिन भारत की महिला शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है.

 

 

फाइनल मुकाबले में ईशा का सामना चीन की जिआओ से हुआ. दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. ईशा ने पूरे मैच में जिआओ को कड़ी टक्कर दी. मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद शूटऑफ हुआ, जिसमें ईशा को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह वह गोल्ड मेडल से चूक गईं और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा.

 

वहीं, भारत की पिंकी ने कुराश और लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में अपना पदक पक्का कर लिया है. भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आंकड़ों के मुताबिक, एशियन गेम्स में भारत अब तक 4 गोल्ड, 15 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज समेत कुल 34 मेडल जीत चुका है.

 

इसे भी पढ़ें

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही