Lagatar Desk : महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्टूबर तय की है. बता दें कि मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने 3 अगस्त को बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था. दोनों आरोपियों को बरी किए जाने के इस फैसले को विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत छह महिला पहलवानों ने चुनौती दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

