Ranchi News: छठ पूजा पर घर बंद कर बाहर गये लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. रांची के रातू, बीआईटी थाना, लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में छठ पूजा में चोरों ने बंद घरों में ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी सुरेश सिंह के मुताबिक, भाई धर्मेंद्र सिंह घर में मौजूद थे और दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात चोर घर में घुसे और कथित तौर पर उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें -
उसी रात चोरों ने दूसरी घटना को भी अंजाम दिया. चोरों ने रूपेश यादव के घर को निशाना बनाया. यहां से करीब 80 हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली गई. भुक्तभोगियों ने रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

