Search

 
 
 

चावल व्यापारियों के ठिकानों पर तीसरे दिन भी छापेमारी, 4.50 करोड़ रुपए जब्त

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने चावल व्यापारियों के अंतर्राज्यीय ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 4.50 करोड़ रुपए जब्त किया है. छापेमारी में मिले जेवरात के मूल्यांकन और जांच का काम अभी जारी है. साथ ही बाबा ग्रुप की फैक्ट्री, जमान, मकान सहित अन्य अचल संपत्तियों के मूल्यांकन का काम अभी-भी जारी है.
 

Ranchi: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने चावल व्यापारियों के अंतर्राज्यीय ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 4.50 करोड़ रुपए जब्त किया है. छापेमारी में मिले जेवरात के मूल्यांकन और जांच का काम अभी जारी है. साथ ही बाबा ग्रुप की फैक्ट्री, जमान, मकान सहित अन्य अचल संपत्तियों के मूल्यांकन का काम अभी-भी जारी है.


चावल व्यापारियों के ठिकानों पर 29 जनवरी को शुरु हुई छापेमारी तीसरे दिन यानी 31 जनवरी भी जारी रही. छापेमारी के दौरान मिली कैश राशि के सिलसिले में संबंधित लोगों का जवाब और पैसों के स्रोत के सिलसिले में दी जानकारी की समीक्षा के बाद कुल 4.50 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं. इसमें से दो करोड़ रुपए बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तियों के ठिकानों से जब्त किए गए हैं. शेष 2.50 करोड़ रुपए बाबा एग्रो फुड और बाबा फुड प्रोसेसिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों से जब्त किए गए हैं. 

 

छापेमारी के दौरान मिले कच्चा व्यापार से जुड़े दस्तावेज की जांच फिलहाल जारी है. कच्चे दस्तावेज से कितने का व्यापार किया गया है, इसका अब तक आकलन नहीं हो सका है. कच्चे व्यापार से जुड़े कागजात का विश्लेषण करने के बाद इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी. छापेमारी के दायरे में शामिल बाबा ग्रुप की फैक्ट्री, मकान और जमीन सहित कुल 10 अचल संपत्तियों के मूल्यांकन का काम भी अभी जारी है. 29 जनवरी को शुरु हुई छापेमारी के अभी और जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

 

https://lagatar.in/national-road-safety-month-concludes-minister-deepak-birua-administers-oath

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही