Search

 
 
 

बिजली अलर्ट: रविवार को रांची के इन इलाकों में रहेगा पावर कट, जानें वजह

राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के बिजली विभाग लगातार काम कर रही है. ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मुहैया हो सके.
 

Ranchi: राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए बिजली विभाग लगातार काम कर रही है. ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मुहैया हो सके. इसी कड़ी में कल यानी रविवार को बिजली विभाग कई इलाकों में मेंटेनेंस का काम करेगी. जिससे कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

जानकारी के मुताबिक दिन के 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक पावर कट रहेगा. कोकर पावर सब स्टेशन से ग्रामीण 11 KV इंडस्ट्रियल फीडर बंद रहेगा. इस अवधि में फीडर बायफरकेशन का काम होगा.

 

प्रभावित होने वाले क्षेत्र

इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, तपोवन गली का कुछ भाग, सदर थाना, कोकर व उसके आसपास के क्षेत्र.

 

कोकर और टाटीसिलवे के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र चुटिया, नामकुम चाय बगान (सदा बहार), सीदरोल, ओर लाली, MES के सभी 33 KV और 11 KV फीडर से दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 KV लाइन का यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित काम किया जाएगा.

 

प्रभावित होने वाले क्षेत्र  

अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंड्रस्ट्रीयल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती ,चाय बागान, JUT, काली नगर, लौ कॉलेज, बदगवां, रामपुर, सर्बल,लाली , कोचा टोली, तुम्बा घुटु, इत्यादि.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही