Search

 
 
 

CM से इरफान अंसारी ने की मुलाकात, दावोस में झारखंड के प्रतिनिधित्व पर हुई चर्चा

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. लगभग आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान दावोस में झारखंड के प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
 

Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. लगभग आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान दावोस में झारखंड के प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

 

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दावोस जैसे वैश्विक मंच पर झारखंड का नेतृत्व किया जाना राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने इसे राज्य के स्वाभिमान से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि पहली बार किसी आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया जाना ऐतिहासिक है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में झारखंड में विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि निवेश, रोजगार, तकनीक, उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में निरंतर प्रगति हो रही है.

 

डॉ. अंसारी ने राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है, लेकिन जनता विकास कार्यों को देख और समझ रही है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता समय आने पर अपना निर्णय देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही