Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल-खेल में बच्चों में बढ़ाएं पढ़ाई के प्रति रूचि : डीसी।। समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया पूर्व प्राथमिक शिक्षा का प्रशिक्षण 

Koderma : जिले के आंगनबाड़ी सेविकाओं को पूर्व प्राथमिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें बच्चों में भाषा विकास, सामाजिक व भावनात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई. सेविकाओं को 9 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन कोडरमा के सौजन्य से तितली फाउंडेशन के माध्यम से दिया गया. उसी को लेकर समाहरणालय सभागार में गुरुवार को प्रशिक्षण प्राप्त सेविकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. सेविकाओं को राष्ट्रीय व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कौशल योग्यता प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया. डीसी मेघा भारद्वाज और उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा सेविकाओं को कौशल योग्यता प्रमाण पत्र दिया गया. डीसी ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई की रूचि बढ़ाएं. बच्चों का मूल्यांकन के लिए मूल्यवान कार्ड बनाएं. बच्चों के लर्निंग क्षमता को भी बढ़ाएं. डीसी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में चलने वाली ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को लेकर सभी सेविकाओं को मॉनिटरिंग करने को कहा. उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दिन बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच से संबंधित सारी प्रक्रियाओं को करने को कहा. उन्होंने सभी सेविकाओं को अपने स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करने को कहा. साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की भी बात कही.

सीएसआर के तहत क्रियान्वित योजनाओं की हुई समीक्षा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-59.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : समाहरणालय सभागार में डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सीएसआर के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी द्वारा सबंधित सभी कंपनी से सीएसआर के तहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उक्त राशि से कोडरमा जिले का विकास हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्यण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं विभिन्न कंपनी के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे.

सभी तरह के भवनों में हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सुनिश्चित करें पदाधिकारी : डीसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/jal-sakti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : समाहरणालय सभागार में डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय जल शक्ति केंद्र की जानकारी ली गई. डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तरीय जल शक्ति केंद्र को सही तरीके से संचालित करने को कहा. उन्होंने कहा कि जल शक्ति केंद्र में जल संरक्षण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट रखेंगे. साथ ही सभी पूर्ण अमृत सरोवर का जियो टैगिंग करेंगे. डीसी ने कहा कि जल शक्ति केंद्र में डाटा सीट, चार्ट, रजिस्टर को अपडेट करते हुए रजिस्टर संधारण करेंगे. जल शक्ति केंद्र में आने वाले लोगों को जल संरक्षण के लिए दिये आवेदन, योजना की मांग, योजना से संबंधित फीडबैक के रजिस्टर का भी संधारण करेंगे. वहीं जलापूर्ति योजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तरह के भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सक्रिय रहे, यह सुनिश्चित करें. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच करते हुए उसकी रिपोर्ट जल शक्ति केंद्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने शहरी क्षेत्रों में नक्शा पास करने के लिए के दौरान उसमें वाटर हार्वेस्टिंग प्राथमिकता से रहे, इसका ख्याल रखने को कहा. जल शक्ति केंद्र के पोर्टल पर अमृत सरोवर के तहत किये जा रहे कार्यों का शत प्रतिशत डाटा संधारण करने और ग्रे वाटर ट्रीटमेंट को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

चंदवारा सीओ से भीम आर्मी के लोगों ने की मुलाकात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-184.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा / चंदवारा : चंदवारा प्रखंड के नए अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती से गुरुवार को भीम आर्मी के लोगों ने औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान सीओ को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की. इस दौरान भीम आर्मी के लोगों ने उनसे प्रखंड के विकास के बारे में बात की. मौके पर भीम आर्मी झारखंड प्रदेश सचिव एस अंबेडकर, जिला अध्यक्ष विकास कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंदवारा पूर्वी संजय दास उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-looted-2-50-lakhs-from-women/">रांची

: एक तरफ SSP कर रहे थे सुरक्षा का मुआयना, दूसरी तरफ अपराधियों ने महिला से लूट लिए 2.50 लाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही