Search

 
 
 

बोकारो : झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात किये गये पुलिस और मजिस्ट्रेट

 

Bokaro : कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया. ये लॉकडाउन 16 मई यानी आज से लागू हो गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तीसरे चरण में कई पाबंदियां लगायी गयी है. जिसमें बिना ई- पास गाड़ियां नहीं निकल सकती है. इसको लेकर पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है. यहां बिना पास के आने वाले लोगों को वाहन सहित बंगाल की ओर वापस भेज दिया जा रहा है.

राज्य सरकार ने सभी बॉर्डर को सील करने का निर्देश दिया था

थाना प्रभारी खुद बॉर्डर पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं. राज्य सरकार ने सभी बॉर्डर को सील करने का निर्देश दिया था. इसी आलोक में बंगाल से सटे इस बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. अगर कोई ठोस वजह नहीं होने और ई पास नहीं दिखाने वालों को बैरंग वापस कर दिया जा रहा है. जिसे पुलिस सख्ती से निपट रही है.

लोग झारखंड में प्रवेश नहीं करें


बता दें कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए यह एक ठोस कारगर कदम है. बॉर्डर पर तैनात मजिस्ट्रेट निमाई कुंभकार ने कहा कि बिना पास के किसी को झारखंड में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है. लोगों में अभी जागरूकता की कमी जरूर नजर आ रही है. लेकिन सख्ती निरंतर बरकरार रहेगी.

वहीं थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने बताया कि बॉर्डर होने के कारण यहां पूरी तरह से सख्ती की जा रही है ,ताकि लोग झारखंड में प्रवेश नहीं करें. वहीं उन्होंने बताया कि बंगाल में भी पूरी तरह से लॉकडाउन है ऐसे में इधर से भी बिना पास वालों को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही