Search

 
 
 

IND Vs AFG: तीसरे वनडे से पहले इंडियन टीम में हर्षित राणा की एंट्री, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को शामिल किया गया है. सीरीज का तीसरी और आखिरी मैच 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.
 
Lagatar Desk: भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को शामिल किया गया है. सीरीज का तीसरी और आखिरी मैच 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत सीरीज को पहले ही 2-0 से जीत चुका है. क्या हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी.
दरअसल, हर्षित को मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वॉर्म-अप मैच खेलते समय घुटने में चोट लग गई थी. चोटिल होने के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उसके बाद से वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिटेशन में थे. अब उन्होंने रिहैबिटेशन पूरा कर लिया है. बता दें, हर्षित IPL 2026  KKR के लिए पूरा सीजन भी नहीं खेल पाए थे. फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया था.
BCCI ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हर्षित राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं. हर्षित राणा ने अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं और 27.38 की औसत से 16 विकेट झटके हैं. उनकी इकॉनमी रेट 6.21 रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही