Search

 
 
 

Womens T20 World Cup: चोटिल श्रेयंका टीम से बाहर, रिप्लेसमेंट में प्रेमा रावत

टी20 वर्ल्डकप के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल पैर में चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को यह चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ फील्डिंग करते करते समय लगी थी.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्डकप के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल पैर में चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को यह चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ फील्डिंग करते करते समय लगी थी.  दरअसल उनका एंकल मुड़ गया था. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा था.

 

इसके बाद मैच में श्रेयंका दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी. BCCI ने श्रेयंका के रिप्लेसमेंट में 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया है. प्रेमा महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं. जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं. घरेलू क्रिकेट में प्रेमा रावत ने उत्तराखंड के लिए शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाते हुए सीनियर चैंपियनशिप जिताने में अहम योगदान दिया था.

 

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. पहले मुकाबले में टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से शिकस्त दी थीं. भारतीय टीम का टूर्नामेंट में अगले मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका से होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही