- 1600 से 3500 तक के किफायती टिकट
Ranchi News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों की दरें आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा जारी सूची के अनुसार, आम दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 1,600 रुपये तय की गई है, जबकि सबसे महंगा वीआईपी टिकट 18,000 रुपये का होगा.
स्टेडियम में सबसे किफायती टिकट 'ईस्ट एंड वेस्ट हिल' का है, जिसकी कीमत 1,600 रुपये रखी गई है. इसके अलावा अलग-अलग विंग्स के लिए दरें तय की गई हैं. विंग ए और सी के अपर टियर का टिकट 2,000 रुपये और लोअर टियर का 3,000 रुपये में मिलेगा. विंग बी के अपर टियर की दर 2,500 रुपये और लोअर टियर की 3,500 रुपये है. वहीं, विंग डी में लोअर टियर 3,000 रुपये और स्पाइस बॉक्स का टिकट 2,500 रुपये का होगा.
इसे भी पढ़ें:
वीआईपी और विशेष दीर्घाओं में सबसे महंगा टिकट प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का है, जिसकी दर हॉस्पिटैलिटी सुविधा के साथ 18,000 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा कॉर्पोरेट लाउंज के लिए 15,000 रुपये और एम.एस. धोनी पवेलियन स्थित लग्जरी पार्लर के लिए 10,000 रुपये चुकाने होंगे. वहीं हॉस्पिटैलिटी बॉक्स का टिकट 9,000 रुपये, कॉर्पोरेट बॉक्स 8,000 रुपये, अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस) 4,500 रुपये तथा डोनर्स एन्क्लोजर का टिकट 4,000 रुपये तय किया गया है.
मैच और टिकटों की बिक्री से जुड़े विस्तृत अपडेट के लिए प्रशंसक जेएससीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.cricjharkhand.org) और सोशल मीडिया हैंडल्स पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. राजधानी में इस बड़े मुकाबले को लेकर खेल का माहौल अभी से बनने लगा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

