Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Ranka (Garhwa) : रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस विभिन्न सामाजिक, सरकारी कार्यालय और स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. रंका अनुमंडल के लिए 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एक ऐतिहासिक छन रहा. पहली बार अनुमंडल मुख्यालय में सार्वजनिक झंडोत्तोलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन के सफल संचालन के लिए एसडीओ रामनारायण सिंह ने 10 सदस्यीय एक कमेटी का निर्माण किया था. रंका अनुमंडल मुख्यालय के राजकीयकृत उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित समारोह में विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. यहां परेड का निरीक्षण एसडीओ राम नारायण सिंह, एसडीपीओ संतोष कुमार तथा सीआई राम जी महतो ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद एसडीओ राम नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए राम नारायण सिंह ने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में पहली दफा यह कार्यक्रम आयोजित करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया सामाजिक संस्थान के लोग राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए आगे आएं. राष्ट्र की एकता और अखंडता को जीवित रखने की जिम्मेवारी संपूर्ण समाज की होती है. हमारे वीर जवानों-शहीदों के बलिदान की वजह से यह आजादी हमें मिली है. यही एक ऐसा छन है जब हम अपने शहीदों और भारत माता के सपूतों को याद करते हैं. इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया. सबसे पहले झंडोत्तोलन एसडीओ के आवासीय कार्यालय में एसडीओ राम नारायण सिंह ने किया. उसके बाद एसडीपीओ के आवासीय कार्यालय में एसडीपीओ संतोष कुमार तथा अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राम नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद अधिवक्ता संघ रंका के अनुमंडल कार्यालय में रेवती रमन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में अशजद अंसारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डेन एनिमा बेक, राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय में बीडीओ देवानंद राम, प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय रंका में रामजी महतो, रंका थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पूर्वी एवं पश्चिमी वन क्षेत्र कार्यालय में रेंजर गोपाल चंद्रा, रंका पंचायत सचिवालय में मुखिया सविता देवी, राजकीयकृत उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य शाहनवाज अख्तर, परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में डॉक्टर अलख निरंजन सिन्हा, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा, चुटिया पंचायत सचिवालय में मुखिया गीता देवी, खरडीहा पंचायत सचिवालय में मुखिया नेहा कुमारी, मानपुर पंचायत सचिवालय में हाशिम अंसारी, खपरो पंचायत सचिवालय में मुखिया शाहनवाज परवीन, फेतल सिंह प्रतिमा स्थल पर पूर्व जिला पार्षद सदस्य उमा देवी, राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग में प्रधानाध्यापक सचिंद्र कुमार तिवारी, विश्रामपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया जीना देवी, संत जोसेफ उच्च विद्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में आशीष कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया. इसे भी पढ़ें : माओवादियों">https://lagatar.in/palamus-red-martyr-in-an-encounter-with-maoists-the-son-was-born-three-days-ago/">माओवादियों

के साथ मुठभेड़ में पलामू का लाल शहीद, तीन दिन पहले ही बेटे का हुआ है जन्म

कोरोना में लोगों की मदद में खुद को झोंकने वाले समाजसेवी अमरेंद्र कुमार को किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रंका अनुमंडल में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. सार्वजनिक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीआरपी संजय प्रसाद , रवींद्र कुमार सिंह, उत्तम पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया एवं दिनेश प्रसाद, अनमोल चौबे, देवेंद्र नाथ चौबे, राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार रवि, शहनवाज अख्तर का सराहनीया योगदान रहा. इनके अलावा समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया. इनलोगों के अथक प्रयास से पूरे अनुमंडल क्षेत्र के होनहार एवं काबिल विद्यार्थियाें को एक मंच पर लाया गया. इस पावन अवसर पर रंका अनुमंडल स्तर के प्रथम समाजसेवी के रूप में अमरेंद्र कुमार को एसडीओ, एसडीपीओ, रंका थाना प्रभारी, एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बता दें कि समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने COVID-19 में प्रवासियों की सेवा में खुद को झोंक दिया था. इस दौरान न तो अपने स्वास्थ्य की और न ही अपने परिवार की परवाह की थी. कोरोना में ही लोगों की सेवा करते-करते समाजसेवी अमरेंद्र कुमार रंका प्रखंड के पहले कोरोना पॉजिटिव भी हुए थे. इस दौरान इनका पूरा परिवार बिखराव की कगार पर आ खड़ा हुआ था. लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना संक्रमण से निजात पाते ही दोबारा अपने आप को जनसेवा के कार्यों में लगा दिया था. गरीब, बेसहारा एवंं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इनके द्वारा नि:शुल्क रूप से शिक्षा प्रदान करने का कार्य पूर्व से ही किया जा रहा है. वहीं सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को जागरूक कर लाभ दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सभी के सुख दुख में ये हमेशा शामिल रहते हैं. इसे भी पढ़ें : होलपेक">https://lagatar.in/painful-death-of-two-youths-due-to-holepecs-grip-vandalized-by-angry-mob/">होलपेक

की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही