Search

 
 
 

बिहार में निर्दलीय बिगाड़ेंगे बड़े-बड़ों का खेल, जानें किन सीटों पर NDA और इंडी गठबंधन को देंगे टक्कर

 
Patna: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडी गठबंधन ने कमर कस ली है. जहां पहले चरण में चार लोस सीटों पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. वहीं प्रदेश में निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ा खेल करने को तैयार हैं. दरअसल, पूर्णिया, महाराजगंज, नवादा, सिवान और काराकट में निर्दलीय उम्मीदवार बड़े-बड़े दलों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

इन लोकसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार दिखाएंगे दम

सबसे पहले बात करते हैं काराकट लोकसभा सीट की. यहां भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक दी है. उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन वहां से पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने काराकट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. यहां वे क्षेत्र में पसीना बहाने नजर आ रहे हैं. काराकट में पवन सिंह एनडीए और इंडी गठबंधन को चुनौती देते नजर आएंगे. पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही इंडी गठबंधन की परेशानी बढ़ा दी है. कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाने के बाद पप्पू यादव ने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. यहां वे आरजेडी की बीमा भारती को चुनौती देते नजर आएंगे. इसे भी पढ़ें- बोले">https://lagatar.in/rahul-said-electoral-bonds-are-the-biggest-recovery-scheme-pm-is-champion-of-corruption-akhilesh-said-bjp-will-be-wiped-out/">बोले

राहुल, चुनावी बॉन्ड सबसे बड़ी वसूली योजना, पीएम भ्रष्टाचार के चैंपियन, अखिलेश ने कहा, होगा भाजपा का सफाया
सिवान लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से बाहूबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शदाब मैदान में हैं. वो इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. बता दें की शहाबुद्दीन ने तीन दशकों तक सिवान पर राज किया. वहीं उनकी विरासत संभालने इस बार शहाबुद्दीन की बेवा हिना मैदान में हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही