Search

 
 
 

Ranchi News: राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिला भाकपा-माले का समर्थन

भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेगी.
 

Ranchi: भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि विपक्षी एकता के बल पर गठबंधन जीत दर्ज करेगा और फासीवादी ताकतों को पराजित करने के लिए विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना जरूरी है.

 


रांची में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में गरीब, दलित, प्रवासी मजदूर और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1.40 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की सूचना मिली है. इस मुद्दे पर भाकपा-माले ने “वोट बचाओ अभियान” चलाने और मताधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन तेज करने की घोषणा की.

 


उन्होंने कहा कि नीट, सीयूईटी, सीबीएसई, एसएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्र-नौजवान आंदोलन कर रहे हैं. पार्टी ने इन आंदोलनों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की. देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, रुपये की कमजोरी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों से आम जनता पर दबाव बढ़ रहा है. उन्होंने अधिक सार्वजनिक निवेश, रोजगार सुरक्षा, महंगाई नियंत्रण और किसानों-मजदूरों की आय बढ़ाने वाली नीतियों की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही