Search

 
 
 

इंडिया ब्लॉक की बैठक खत्म, खड़गे ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, कहा, हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे

श्री खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक देश की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाता रहेगा.  कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान भी गठबंधन के लोग बैठक करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने हैदराबाद में 8 अगस्त को अगली बैठक किये जाने की घोषणा की.
 

NewDelhi : गैर भाजपा विपक्षी गठबंधन(इंडिया ब्लॉक) के नेताओं की बैठक आज सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई. बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, कपिल सिब्बल सहित 23 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए.

 

इस मैराथन मीटिंग के समापन के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने  कहा कि इस मीटिंग में पांच मुद्दों पर सहमति बनी है. कहा कि हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे. उनका इशारा मोदी सरकार की कथित गलत नीतियों की ओर था, मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की ओर था.

 

बता दें कि विपक्षी दलों का आरोप है कि  मोदी सरकार ने देश की सभी संस्थाओं (चुनाव आयोग, सीबीआई, ED आदि) पर कब्जा कर लिया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर हम मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेंगे.

 

याद करें कि विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर अलायंस के लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये हैं. श्री खड़गे ने नीट पेपर लीक को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की.

 

श्री खड़गे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक देश की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाता रहेगा.  कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान भी गठबंधन के लोग बैठक करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने हैदराबाद में 8 अगस्त को अगली बैठक किये जाने की घोषणा की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही