Search

 
 
 

इंडिया का सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप देने का फैसला, भोपाल में होगी पहली सभा

 
New Delhi : विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने बुधवार को फैसला किया कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा. अगले महीने से देश के विभिन्न हिस्सों में गठबंधन की जनसभाएं शुरू होंगी. बैठक में आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक हुई.

एंकर के कार्यक्रमों के बहिष्कार पर भी सहमति

विपक्षी गठबंधन ने कुछ समाचार चैनल के एंकर के कार्यक्रमों के बहिष्कार पर भी सहमति जताई है और इस बारे में ‘इंडिया’ का मीडिया से संबंधित कार्य समूह फैसला करेगा कि किन-किन एंकर के कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल नहीं होंगे. कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा, मीडिया से संबंधित उप समूह को अधिकृत किया है कि वह फैसला करे कि किन टेलीविजन एंकर के कार्यक्रमों में ‘इंडिया’ के घटक दलों के प्रतिनिधियों को नहीं भेजना है.

जाति जनगणना के मुद्दे को उठाने के लिए सहमत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विपक्षी गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक के बाद कहा कि इंडिया` गठबंधन अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल से संयुक्त जनसभाएं शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि `इंडिया` गठबंधन में शामिल दल सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे और इस पर जल्द से जल्द फैसला करेंगे. वेणुगोपाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन जाति जनगणना के मुद्दे को उठाने के लिए सहमत हो गया है. उन्होंने कहा कि समिति "सीट-बंटवारे के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू करेगी".
इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/cm-hemant-said-in-delhi-be-patient-answer-will-be-given-in-democratic-way/">दिल्ली

में बोले सीएम हेमंत- सब्र करें, लोकतांत्रिक तरीके से मिलेगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही