Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लद्दाख में चीन से सटी Line of Actual Control पर भारत ने तैनात की 50 किमी दूर तक मार करने वाली K-9 वज्र तोपें

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :   वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर चीन  अपनी ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है. सूचना है कि चीन की किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने कमर कस ल है. भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड एरिया में K-9 वज्र तोपें तैनात कर दी है. इन तोपों की खासियत है कि यह 50 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद दुश्‍मन के ठिकानों पर सटीक हमला कर सकती हैं. इसे भी पढ़ें : गांधी">https://lagatar.in/rahul-attack-modi-government-on-gandhi-jayanti-posted-video-only-one-satyagrahi-is-enough-for-victory/">गांधी

जयंती पर मोदी सरकार को राहुल ने घेरा , वीडियो पोस्ट किया, विजय के लिए केवल एक सत्‍याग्रही ही काफी

यह दुश्मन को 50 किमी दूर से ही बर्बाद कर सकने में सक्षम है.

लेह की बर्फीली पहाड़ियों के बाद के-9 वज्र होवित्जर तोपों को लद्दाख में तैनात किया गया है. बता दें कि सेना की आर्मर्ड, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, आर्टिलरी और एयरफोर्स की इंटीग्रेटेड फायरिंग ट्रेनिंग के क्रम में वज्र ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया है.  यह साबित कर दिया है कि यह दुश्मन को 50 किमी दूर से ही बर्बाद कर सकने में सक्षम है. अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस तोप को सेना की अब तक की सबसे बेहतरीन तोपों में शामिल किया गया है. K9 वज्र लद्दाख में चीन और राजस्थान में पाकिस्तान को नाकों चने चबवायेगी.  जानकारी के अनुसार एलएंडटी ने सेना को 100 K-9 वज्र स्वचालित तोप की सप्लाई की हैं, जिन्हें अलग-अलग रेजीमेंटों में तैनात किये जाने की कवायद जारी है. इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-public-trust-is-not-on-the-notion-of-any-pr-agency-it-has-been-earned-by-hard-work-and-sweat/">पीएम

मोदी ने कहा, जनता का विश्वास किसी PR एजेंसी की धारणा पर नहीं है, मेहनत और पसीने से कमाया गया है

चीन ने  पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में तैनाती की है

.उधर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे  ने लद्दाख में जारी मौजूदा हाल पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि चीन ने पूरे पूर्वी लद्दाख  में बड़ी संख्या में तैनाती की है. हालांकि, सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि भारत भी हर खतरे से निपटने के लिए तैयार हो रहा है. उन्होंने 13 दौर की बैठक में हालात बेहतर होने की उम्मीद जताई है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि पाकिस्तान की तरफ से भी दो बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है. भारत और चीनी पक्ष के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर की कई बैठकें हो चुकी हैं. अक्टूबर में दोनों देश 13वीं बार चर्चा करने जा रहे हैं. जनरल नरवणे ने कहा, ‘बीते 6 महीनों से स्थिति सामान्य है. हमें उम्मीद है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बैठक होगी और हम इस सहमति पर पहुंचेंगे कि डिसइंगेजमेंट कैसे होगा.

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

जनरल नरवणे ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान की सेना ने हाल ही के दिनों में सीजफायर उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा, ‘पाक सेना की तरफ से फरवरी से लेकर जून अंत तक सीजफायर उल्लंघन नहीं हुआ था, लेकिन बाद में घुसपैठ के प्रयास बढ़ गये, जिनकी मदद सीजफायर उल्लंघन के जरिए की गयी थी. सेना प्रमुख ने बताया, ’10 दिनों में दो बार सीजफायर उल्लंघन हुए. फरवरी से पहले वाली स्थिति वापस आ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही