Lagatar Desk : भारतीय सेना के पास कुल 36 राफेल विमान थे. ब्रिटिश पत्रिका फ्लाइटग्लोबल की ताजा रिपोर्ट ने बताया है कि भारत के पास सिर्फ 32 राफेल विमान है. यह रिपोर्ट ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद आया है. इस खुलासे के बाद कई बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं.
सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत के चार राफेल विमान ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट हुए थे, जैसा कि उस वक्त के कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था. इससे भी बड़ा सवाल तो यह है कि अगर ऑपरेशन सिंदूर में चार विमान नष्ट हो गए थे, तो भारत सरकार ने देश से यह छिपाया क्यों? क्यों देश को 18 महीने बाद वह भी एक विदेशी पत्रिका की रिपोर्ट से यह जानकारी मिल रही है?
ब्रिटिश पत्रिका फ्लाइटग्लोबल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी प्रकाशित किया है. इस डायरेक्टरी को सिरियम के सैन्य विमान बेड़े के डाटाबेस के आधार पर तैयार किया गया है. रिपोर्ट के डाटाबेस में राफेल विमानों की संख्या 36 से कम करके 32 कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
इससे पहले के संस्करण में इसी पत्रिका ने भारतीय वायु सेना में राफेल विमानों की संख्या को 36 से घटाकर 35 किया गया था. इस पूरे मामले पर भारत सरकार या भारतीय सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक तनाव था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए थे. एक तरह से यह एक युद्ध था. बाद में अचानक से युद्ध रोक दिए गए थे.

