Search

भारत ने विश्व में अपना स्थान बड़ी ताकतों के मध्य बनाया है : : मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने चीन, रूस, अमेरिका का नाम लिये बिना कहा कि आज  भारत बड़ी शक्तियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि आज़ादी के बाद भारत में लोकतंत्र नहीं रह पायेगा. कहा कि  आज जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं, तो भारत दुनिया के कई देशों से आगे है
 
New Delhi :  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने  कहा  कि आज हम देख रहे हैं कि जब भी दुनिया को मदद की ज़रूरत होती है, भारत आगे बढ़ता है. अगर हम आज़ादी के बाद अपने देश के इतिहास को देखें, तो उस इतिहास के आधार पर कोई नहीं कह सकता था कि भारत आगे बढ़ेगा. श्री भागवत सीकर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

सीकर के रेवासा में पूर्व अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य की स्मृति में श्रीसियपिय मिलन समारोह में  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि घट, घट में राम हैं, दुनिया वास्तव में एक ही हैं.

उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र का निर्माण, भारत का प्रयोजन उस प्राचीन समय से हैं, जो सनातन समय से रीति चली आ रही है. हम संपन्न रहे, निर्धन हुए,  लेकिन भारत अपना काम करता रहा. भारत विश्व में अपना स्थान बड़ी ताकतों के मध्य बना रहा. 

आरएसएस प्रमुख ने चीन, रूस, अमेरिका का नाम लिये बिना कहा कि आज  भारत बड़ी शक्तियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि आज़ादी के बाद भारत में लोकतंत्र नहीं रह पायेगा. कहा कि  आज जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं, तो भारत दुनिया के कई देशों से आगे है

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही