Search

भारत ने ट्रंप की पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण से जुड़ी टिप्पणी संज्ञान में ली है :   विदेश मंत्रालय

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियां उसके पुराने इतिहास से मेल खाती हैं. कहा कि यह (परमाणु गतिविधियां) दशकों तक की गयी तस्करी,  निर्यात नियंत्रण का उल्लंघन, गुप्त साझेदारियां, एक्यू खान नेटवर्क पर आधारित रहा है. रणधीर जायसवाल ने  कहा कि भारत ने पाकिस्तान की इन गतिविधियों पर  हमेशा दुनिया का ध्यान खींचा है.
 
New Delhi  : विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियों पर भारत की पुरानी चिंता दोहरायी. MEA के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने   कहा कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण से जुड़ी टिप्पणी को संज्ञान में लिया है.  

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियां उसके पुराने इतिहास से मेल खाती हैं. कहा कि यह (परमाणु गतिविधियां) दशकों तक की गयी तस्करी,  निर्यात नियंत्रण का उल्लंघन, गुप्त साझेदारियां, एक्यू खान नेटवर्क पर आधारित रहा है. रणधीर जायसवाल ने  कहा कि भारत ने पाकिस्तान की इन गतिविधियों पर  हमेशा दुनिया का ध्यान खींचा है.     

MEA के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान को लेकर कहा कि हाल ही में वहां के विदेश मंत्री ने भारत की यात्रा की. उन्होंने   काबुल में दूतावास, तकनीकी मिशन के संचालन और अपग्रेडिंग के सवाल पर कहा,  दूतावास अपग्रेड कर दिया गया है. अन्य चीजें विचाराधीन हैं  MEA ने कहा कि  अबू धाबी में हिरासत में लिये गये भारतीय नागरिक मेजर विक्रांत जेटली (सेवानिवृत्त) से संबंधित मामला हमारे संज्ञान में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही