Search

 
 
 

भारत आत्मनिर्भरता की राह पर, स्वदेशी ही राष्ट्र की ताकत : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता और स्वदेशी चेतना के माध्यम से विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है.
 

Medininagar : पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता और स्वदेशी चेतना के माध्यम से विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

 

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत में आज आम नागरिक तकनीकी रूप से सक्षम हो रहा है. लोग केवल आर्थिक नीति की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और नवाचार के साथ देश के विकास में योगदान दे रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि भारत स्वदेशी चेतना के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्जागरण कर रहा है. देशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल राष्ट्रनिर्माण को बल मिलता है, बल्कि स्थानीय रोजगार और श्रमशक्ति को सम्मान भी प्राप्त होता है.

 

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने खादी और स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाया था पर स्वतंत्रता के बाद वह आंदोलन कमजोर पड़ा. प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान कर देश को पुनः स्वदेशी मार्ग पर अग्रसर किया है. अब देश के हर जिले को स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ‘विकास का पायनियर’ बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है.

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज मोबाइल निर्माण में विश्व में तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और दवा उद्योग में भी तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है. उन्होंने बताया कि रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, भारत अब स्वदेशी सैटेलाइट पर निर्भर है.

 

मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘पीएम गति शक्ति योजना’ देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में क्रांतिकारी कदम है. उन्होंने बताया कि देश में अब चिप निर्माण, रिफाइंड तेल उत्पादन और देशज खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि अगर हमारा राज्य समर्थ होगा, तभी देश समर्थ होगा. झारखंड की खनिज संपदा का उपयोग स्थानीय विकास और युवाओं के रोजगार के लिए किया जाना चाहिए.
मुंडा ने कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि भारत ने संकट के समय न केवल अपने नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराई बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश दिया. जहां कभी देश में मात्र एक लैब थी, वहीं आज 5000 से अधिक लैब कार्यरत हैं.

 

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत के युवा IIT से निकलकर विदेश जाने के बजाय देश में रहकर काम करना पसंद कर रहे हैं. इससे भारत का मानव संसाधन विकास मजबूत हो रहा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, सांसद वीडी राम, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, लवली गुप्ता, दुर्गा जौहरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे

 

https://lagatar.in/bloody-clash-between-two-groups-in-mokama-48-rounds-fired-from-ak-47#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही